10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मोदी की गारंटी’ पर बोले CM साय बोले- 18 लाख PM आवास, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन, यही है डबल इंजन की ताकत

PM Modi Guarantee: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण छत्तीसगढ़ में विकास कार्य तेज हुए हैं और AAP के 'हाईजैक' वाले आरोप बेबुनियाद हैं।
2 min read
Google source verification
Double Engine Government

Double Engine Government: 'मोदी की गारंटी' पर बोले CM साय(photo-patrika)

Double Engine Government: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह द्वारा लगाए गए 'प्रदेश सरकार को केंद्र ने हाईजैक कर लिया है' वाले आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में डबल इंजन सरकार की बदौलत राज्य में विकास कार्यों में तेजी आई है और जनता से किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया जा रहा है। कुनकुरी रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप लगातार काम कर रही है और हर वर्ग के हित में योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

AAP MP Sanjay Singh: संजय सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री का जवाब

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विपक्ष के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और विकास कार्यों को गति देने में कोई बाधा नहीं है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय बना है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

'मोदी की गारंटी' के वादे पूरे कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को लगातार पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं और किसानों से किए गए वादों पर भी काम हो रहा है। इसके साथ ही 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और ग्रामीण विकास समेत सभी क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है।

केजरीवाल के बयान पर भी दिया जवाब

अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की भावना के साथ केंद्र सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और विश्व स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अब विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जिन विषयों पर सरकार काम कर रही है, उनका लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि चार दशकों से अधिक समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर में अब हालात बदल रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 90 से अधिक गांवों में तिरंगा यात्रा और राष्ट्रीय ध्वज फहराने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो प्रदेश में शांति और विकास की दिशा में बड़ा बदलाव है।

विकास कार्यों पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं घोषित करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारना है। उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।