9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 अगस्त पर CM विष्णुदेव साय से लेकर मंत्रियों-सांसदों तक की ड्यूटी तय, जानें कौन-कौन किस जिले में करेंगे ध्वजारोहण

Chhattisgarh Flag Hoisting: छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की जिम्मेदारी तय हो गई है।
2 min read
Google source verification
Independence Day 2026

छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम (photo source- Patrika)

Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 अगस्त 2026 को प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में होने वाले मुख्य समारोह में कौन-कहां ध्वजारोहण करेगा, इसकी सूची सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री, डिप्टी CM, मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

Chhattisgarh Government: मुख्यमंत्री साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

राजधानी रायपुर में 15 अगस्त का मुख्य समारोह आयोजित होगा। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश भी प्रदेशवासियों के नाम होगा।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में करेंगे ध्वजारोहण

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे यहां तिरंगा फहराएंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं डिप्टी CM अरुण साव दुर्ग में ध्वजारोहण करेंगे। सरकार के एक अन्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इन जिलों में मंत्री संभालेंगे समारोह की कमान

सरकारी सूची के अनुसार अलग-अलग जिलों में मंत्रियों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख रूप से-

  • रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • बिलासपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • दुर्ग: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
  • बस्तर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
  • सूरजपुर: मंत्री रामविचार नेताम
  • गरियाबंद: मंत्री दयालदास बघेल
  • दंतेवाड़ा: मंत्री केदार कश्यप
  • कांकेर: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • कबीरधाम: मंत्री ओपी चौधरी
  • कोरबा: मंत्री लखन लाल देवांगन
  • बलौदाबाजार: मंत्री टंकराम वर्मा
  • महासमुंद: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • जांजगीर-चांपा: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • जशपुर: मंत्री राजेश अग्रवाल
  • बालोद: मंत्री गजेंद्र यादव

इसके अलावा कई जिलों में सांसदों और विधायकों को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी दी गई है।

सांसद और विधायक भी फहराएंगे तिरंगा

सरकार की ओर से जारी सूची में कई सांसदों और विधायकों के नाम भी शामिल हैं। राजनांदगांव, बेमेतरा, सरगुजा, महासमुंद, बलरामपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, भिलाई, बीजापुर, सुकमा, कांकेर और अन्य जिलों में सांसद और विधायक स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। जारी आदेश में कुल 33 जिला मुख्यालयों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची दी गई है।

मुख्य अतिथि से समन्वय कर तय होगा कार्यक्रम

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित मुख्य अतिथि से समन्वय कर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करें। साथ ही मुख्य अतिथियों के कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार 15 अगस्त के समारोह में प्रदेशभर में तिरंगा फहराने के साथ परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के संदेश का आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग