22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर की IAS बेटी श्रद्धा शुक्ला का कैडर ट्रांसफर, केंद्र की नीति के तहत हुआ बदलाव

Government Officer Transfer: रायपुर की IAS अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर तेलंगाना से बदलकर मध्यप्रदेश कर दिया गया है। केंद्र की कॉमन कैडर नीति के तहत हुए इस बदलाव के बाद अब वह MP कैडर में सेवाएं देंगी।

2 min read
Google source verification
IAS Shraddha Shukla

IAS Shraddha Shukla: IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश किया गया(photo-patrika)

IAS Shraddha Shukla: छत्तीसगढ़ के रायपुर की बेटी और 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर अब मध्यप्रदेश कर दिया गया है। इससे पहले वह तेलंगाना कैडर में पदस्थ थीं। केंद्र सरकार की कॉमन कैडर नीति के तहत यह बदलाव किया गया है। विवाह के बाद उन्होंने अपने पति के साथ एक ही राज्य में सेवाएं देने के लिए मध्यप्रदेश कैडर का विकल्प चुना था। अब श्रद्धा शुक्ला मध्यप्रदेश में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगी। उनके कैडर परिवर्तन की चर्चा प्रशासनिक हलकों में भी हो रही है।

Chhattisgarh IAS Officer: विवाह के बाद चुना मध्यप्रदेश कैडर

जानकारी के अनुसार, IAS श्रद्धा शुक्ला ने विवाह के बाद अपने पति के साथ एक ही राज्य में सेवाएं देने का विकल्प चुना था। इसके तहत उन्होंने मध्यप्रदेश कैडर का चयन किया। केंद्र सरकार की नीति के अनुसार पति-पत्नी दोनों अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को संभव होने पर एक ही राज्य में पदस्थापना देने का प्रयास किया जाता है।

IAS ऐश्वर्या वर्मा से हुआ है विवाह

श्रद्धा शुक्ला का विवाह कुछ महीने पहले मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ऐश्वर्या वर्मा से हुआ था। विवाह के बाद दोनों अधिकारियों को एक ही राज्य में सेवाएं देने का अवसर मिल सके, इसी उद्देश्य से कैडर परिवर्तन की प्रक्रिया अपनाई गई। इसके बाद उनका कैडर तेलंगाना से बदलकर मध्यप्रदेश आवंटित कर दिया गया।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा

श्रद्धा शुक्ला के कैडर बदलाव की खबर के बाद रायपुर और प्रशासनिक गलियारों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इसे अखिल भारतीय सेवाओं में लागू कॉमन कैडर व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पति-पत्नी दोनों अधिकारियों को पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक ही राज्य में सेवा का अवसर उपलब्ध कराना है।

रायपुर से जुड़ा है परिवार

IAS श्रद्धा शुक्ला रायपुर से जुड़ी हुई हैं। वह कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की पुत्री हैं। अब मध्यप्रदेश कैडर मिलने के बाद वह नई जिम्मेदारी के साथ प्रशासनिक सेवाएं देंगी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग