10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

Chhattisgarh Diploma Admission: डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी। ITI पास अभ्यर्थी भी 11 अगस्त शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
2 min read
Google source verification
Diploma Admission 2026

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी (Photo AI Image)

Diploma Admission: छत्तीसगढ़ में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा ने सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में Registration की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 11 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाने का निर्णय खासतौर पर ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देने के लिए लिया गया है। ITI के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसके बाद इन विद्यार्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिल सके, इसलिए Registration की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है।

Registration की अंतिम तिथि में ही परिवर्तन

अतिरिक्त संचालक संचालनालय तकनीकी शिक्षा नवा रायपुर अटल नगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थी की Registration की अंतिम तिथि में ही परिवर्तन किया गया है। शेष कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया की सभी तिथियाँ एवं कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार यथावत रहेंगे। अतः डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 11अगस्त 2026 को शाम 06 बजे तक अनिवार्य रूप से Registration की प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

ITI पास युवाओं को मिलेगा फायदा

Registration की समय-सीमा बढ़ाने की मुख्य वजह ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देना है। ITI के परिणाम घोषित हो चुके हैं और ऐसे अभ्यर्थी अब डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए जिन ITI पास विद्यार्थियों ने अभी तक डिप्लोमा प्रवेश के लिए Registration नहीं कराया है, उनके लिए यह महत्वपूर्ण मौका है।

चार डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन

Diploma Engineering & Architecture
CDDM/ID
MOM/HMCT
Diploma Engineering (Lateral Entry)

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की योजना बना रहे अभ्यर्थी Registration करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी अच्छी तरह जांच लें। खासकर ITI उत्तीर्ण विद्यार्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे संबंधित डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित प्रवेश नियमों के अनुसार पात्र हैं।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग