22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे यात्री ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें पूरी list

Chhattisgarh Train Diversion July 2026: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला जाएगा। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपडेट चेक करने की सलाह दी है।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Train Update

Chhattisgarh Train Update: 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट(photo-patrika)

Chhattisgarh Train Update: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे में अधोसंरचना से जुड़े काम के चलते कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा। इसी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों को तय रूट की जगह बदले हुए मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी जांचने की अपील की है

Railway Route Change: अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

रेलवे के मुताबिक 16 से 19 जुलाई 2026 तक अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बदले हुए रूट से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग की जगह मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से होकर बिलासपुर पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के नए रूट की जानकारी जरूर ले लें।

समता एक्सप्रेस का भी बदला रहेगा रूट

रेलवे ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस का रूट भी बदला रहेगा। यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग की जगह मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से होकर विशाखापटनम के लिए रवाना होगी। यात्रियों को यात्रा से पहले बदले हुए मार्ग की जानकारी लेने की सलाह दी

हीराकुंड एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी

रेलवे के अनुसार 19 जुलाई 2026 को अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट की जगह मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मालखेड़ी मार्ग से होकर विशाखापटनम पहुंचेगी। यात्रियों को इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

यात्रियों को पहले जानकारी लेने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर करने से पहले अपनी ट्रेन के रूट और समय की जानकारी जरूर चेक कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। रेलवे के अनुसार, ललितपुर स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से सामान्य मार्ग से शुरू कर दिया जाएगा।