22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदेश जारी! छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदारों को मिला डिप्टी कलेक्टर का प्रमोशन, देखें नई पोस्टिंग list

12 Tehsildars Promoted: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोशन देते हुए नई पोस्टिंग जारी की है। सभी अधिकारी जल्द नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Promotion List

Chhattisgarh Promotion List: देखें नई पोस्टिंग list(photo-patrika)

Chhattisgarh Promotion List: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति दी है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों की नई पदस्थापना भी कर दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह पदोन्नति तीन वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए की गई है। अब ये अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के नियमों के तहत अपनी सेवाएं देंगे। संबंधित अधिकारियों को जल्द नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Chhattisgarh Deputy Collector Promotion: तीन साल की स्थानापन्न अवधि के लिए पदोन्नति

जारी आदेश में बताया गया है कि इन तहसीलदारों की पदोन्नति तीन वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए की गई है। पदोन्नत अधिकारी अब छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के नियमों के तहत अपनी सेवाएं देंगे।

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के नियमों के तहत होगा संचालन

राज्य शासन के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों की सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2023 के प्रावधानों के अनुसार संचालित होंगी। सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव

सरकार की ओर से किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक (CG Transfer List) व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। तहसील स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों को अब डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिलने से उन्हें जिला प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका निभानी होगी। शासन ने पदोन्नति और स्थानांतरण से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालेंगे।