रायपुर

मौसम को लेकर हुई ये भविष्यवाणी, अच्छी बारिश के लिए करना होगा इतने दिन इंतजार

छत्तीसगढ़ की राजधानी वासियों के लिए मौसम को लेकर अच्छी खबर नहीं है। लोगों को अच्छी बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

2 min read
Jul 02, 2018
मौसम को लेकर हुई ये भविष्यवाणी, अच्छी बारिश के लिए करना होगा इतने दिन इंतजार

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी वासियों के लिए मौसम को लेकर अच्छी खबर नहीं है। छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन रायपुर के लोगों को अच्छी बारिश के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, तापमान में गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल में तगड़ा सिस्टम न बन पाने के कारण कारण लोगों को अच्छी बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि, मानसून द्रोणिका हिमालय की तरफ जा रहा है। इसके कारण छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर पड़ रहा है। भटकते मानसून के प्रभाव से प्रदेश में कही-कही हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानीवासियों को अच्छी बारिश के लिए अभी दो-तीन और इंतजार करना होगा।

मौसम को लेकर देश के अन्य इलाकों की बात करें तो तेज बारिश ने उत्तर भारत, उत्तर पूर्वी भारत समेत अन्य इलाकों में कहर बरपाया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका, फिरोजपुर, मेरठ, लखनऊ, गुवाहाटी, होते हुए पूर्वी नगालैंड तक बनी हुई है। जिसके प्रभाव के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 2 जुलाई को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की मार देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कोंकण गोवा और तटिय कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यहां हुई बारिश
मुंगेली-3 सेमी, नारायणपुर-2 सेमी। कई इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई

Updated on:
02 Jul 2018 01:43 pm
Published on:
02 Jul 2018 01:32 pm
Also Read
View All