रायपुर

Mock Drill in CG: रायपुर राजभवन में मॉकड्रिल का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों को कराया अभ्यास, देखें

Mock Drill in CG: भवन से बाहर निकलने के लिए एक-एक मिनट का सायरन और स्थिति सामान्य होने पर तीन मिनट का लंबा सायरन बजेगा। हमले की स्थिति में कर्मचारी किस तरह सुरक्षित रहे।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2025, 7:22 PM IST
Mock Drill in CG: रायपुर राजभवन में मॉकड्रिल का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों को कराया अभ्यास, देखें

Mock Drill in CG: राज्यपाल रमेन डेका के निर्देश पर राजभवन परिसर में आज आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमे सुरक्षा, चिकित्सा, आग नियंत्रण, विद्युत एवं अन्य आपातकालीन व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों को अभ्यास कराया गया।

मॉकड्रिल से पूर्व राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को नगर सेनानी पुष्पराज सिंह द्वारा इसकी पूर्व जानकारी दी गई। आपदा की स्थिति में सावधान रहने और भवन से बाहर निकलने के लिए एक-एक मिनट का सायरन और स्थिति सामान्य होने पर तीन मिनट का लंबा सायरन बजेगा।

हमले की स्थिति में कर्मचारी किस तरह सुरक्षित रहे। इसका अभ्यास कराया गया। आग लगने पर और भवन के ध्वस्त होने की स्थिति में 112 नंबर डायल कर सूचना देना है जिससे फायर ब्रिग्रेड, एसडीआरएफ और मेडिकल टीम को बुलाया जा सके, इसका भी अभ्यास कराया गया।

मॉकड्रिल के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं एसडीआरएफ की टीम उपस्थित थी।

Updated on:
8 May 2025, 7:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
BREAKING: साय कैबिनेट के 4 बड़े फैसले, छोटी पंचायतों को 50 हजार प्रोत्साहन राशि, अबूझमाड़ के छात्रों के लिए 40.98 करोड़ का प्रावधान

कब और कितना बदलेगा मौसम? चक्रवात अकवान के असर से 20 से 23 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में बदलेगा मिजाज, जानें पूरा अपडेट

धान बोनस पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रस्ट-कंपनी और मंडल नहीं ले सकेंगे 13,839 रुपए प्रति एकड़ का लाभ, जानें वजह!

छत्तीसगढ़ में पटवारियों को RI बनाने 2.25 करोड़ की वसूली, 150 अभ्यर्थियों से हुई सौदेबाजी, ऐसे लीक हुआ पेपर

हाईवे पर तड़पती रही घायल गाय, 1962 ने भी नहीं भेजी एंबुलेंस, पेट्रोलिंग टीम बोली- हमारा काम सिर्फ सड़क से किनारे घसीटना…