रायपुर

Monsoon 2024: आ गया मानसून, अगले 24 घंटे में होगी धुआंधार बारिश, गरज चमक के साथ होगा वज्रपात

Monsoon 2024: दक्षिण से आने वाली नम हवाओं के वजह से अगले 24 घंटे के दौरान धूप, बादल के बीच रायपुर सहित संभाग के जिलों में कहींं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

3 min read
Jun 06, 2024

Monsoon 2024: मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश भर में बादल छाए हुए हैं। शाम होते ही हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार (Monsoon 2024) से चल रही है। मानसून की अभी उत्तरी सीमा गोवा, गडग, नारायणपेट, नरसपुर और इस्लामपुर है। दक्षिण से आने वाली नम हवाओं के वजह से अगले 24 घंटे के दौरान धूप, बादल के बीच रायपुर सहित संभाग के जिलों में कहींं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा। मौसम विभाग (Monsoon 2024) के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 9 से 10 जून तक बस्तर में एंट्री कर सकता है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक रायपुर में मानसून 13 जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके पहले प्री मानसून से शहर तरबतर करने के लिए मौसमी प्रणालियां सक्रिय हो रही हैं।

Monsoon 2024

Monsoon 2024: इस सिस्टम से हो रही है बारिश

एक द्रोणिका पश्चिमी उत्तरप्रदेश से पूर्वी बांग्लादेश (Monsoon 2024) तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात हो सकता है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है। वर्षाका क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ रहने की सम्भावना है।

नहीं बढ़ेगा पारा

बीती रात हुई बारिश से रात के तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। दिन में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कम हुआ है। हालांकि उमस से लोग अभी भी परेशान हैं। अगले पांच दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Monsoon 2024

जिला- अधि. - न्यू.

  • राजनांदगावं - 42.0 - 28.0
  • रायपुर - 41.0 - 27.0
  • अंबिकापुर - 40.3 - 25.7
  • पेण्ड्रारोड - 39.9 - 23.0
  • दुर्ग - 39.4 - 26.6
  • बिलासपुर - 37.0 - 26.4
  • जगदलपुर - 35.9 - 23.0

Monsoon 2024: बेमेतरा में अधड़ से हजारों पेड़ गिरे, 18 घंटे बिजली गुल

नौतपा खत्म होते ही अब मौसम ने भी करवट बदलना शुरु कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। राजनांदगांव में दोपहर को गरज-चमक के साथ बारिश (Monsoon 2024) हुई। वहीं कवर्धा में मंगलवार की शाम लगभग आधे घंटे तक बारिश हुई। बुधवार को भोर में भी 5 से 6 बजे के बीच हल्की बारिश हुई। बेमेतरा में बीती रात (Monsoon 2024) आंधी-तूफान के साथ कुछ देर की बारिश ने हाहाकार मचा दिया। शहर में 21 बिजली के खंभे गिरने से कई वार्डों में 18 घंटे से ज्यादा देर तक बिजली गुल रही। एक तीन मंजिले इमारत में लगा एक निजी कंपनी का मोबाइल टॉवर जनपद के पुराने कार्यालय पर गिर गया।

Updated on:
06 Jun 2024 08:40 am
Published on:
06 Jun 2024 08:05 am
Also Read
View All

अगली खबर