प्री मानसून की स्थिति 5 से बनेगी, रविवार को हुई बारिश : मानसून के बस्तर पहुंचने की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, यहां का मौसम भी अब बदलने लगा है। रविवार को (CG Weather Update) नौतपा के अंतिम दिन दोपहर 1 बजे से जगदलपुर शहर में बारिश हुई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई इस वजह से उमस की स्थिति बनी।