मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के पांच जिलों में ग्रीष्म लहर चलने के आसार हैं। जिसमें बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम जिला शामिल है। वहीं, इसके अलावा प्रदेश (Heavy Rain Alert) के अन्य स्थानों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं।