रायपुर

CG Crime: रायपुर में महिला की हत्या, आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार

CG Crime: नाबालिग बेटे की संलिप्तता का पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने आपसी विवाद के चलते पीट-पीटकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2025, 1:09 PM IST
CG Crime: रायपुर में महिला की हत्या, आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार

CG Crime: रायपुर के डीडी नगर इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने उसके पति और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों सुखवंतीन धीवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से उनके पति राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी और नाबालिग बेटा फरार थे। डीडी नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में राजू और उसके नाबालिग बेटे की संलिप्तता का पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने आपसी विवाद के चलते पीट-पीटकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Updated on:
30 Jan 2025, 1:09 PM IST
Published on: