1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: पेट्रोल पंप में नकली पिस्टल दिखाकर लूट, नाबालिग समेत दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crime News: टीआई ने अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर दबिश देकर आरोपी नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने तीन और आरोपियों के नाम का खुलासा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 25 Dec 2024, 12:37 PM IST

Crime News

Bihar News: प्रतीकात्मक फोटो

Crime News: नंदिनी थाना अंतर्गत मेडसरा स्थित बोथरा पेट्रोल पंप में लूट के मामले में नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरतार कर लिया है। पुलिस नेे आरोपियों के कब्जे से 8 हजार रुपए नकद और बाइक जब्त किया। इस मामले में दो अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Crime News: CCTV फुटेज के आधार पर दबोचे गए आरोपी

एएसपी वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि 19 फरवरी को बोथरा पेट्रोल पंप में चार युवक बाइक और स्कूटर से पहुंचे और पंप के कर्मचारियों से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर मामले में नंदिनी थाना और एसीसीयू की टीम ने जांच शुरू की। पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: अपने ही इंजीनियर से रिश्वत लेता संयुक्त संचालक गिरफ्तार, तलाशी में रकम बरामद

इस बीच नंदिनी टीआई मनीष शर्मा को मुखबिर के जरिए सूचना मिली। ग्राम कोड़िया में ब्लैक कलर की स्कूटर से घूम रहे हैं। दो तीन दिन से उनकी एक्टिविटी संदेहास्पद प्रतीत हो रही है। टीआई ने अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर दबिश देकर आरोपी नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने तीन और आरोपियों के नाम का खुलासा किया।

दूसरा आरोपी गिरफ्तार, बाकि दो फरार

एएसपी ने बताया कि लूट के मामले में एसीसीयू की टीम गांव के आस-पास खोजबीन कर रही थी। इसी बीच आरोपी युवराज यादव मिल गया और उसे गिरफ्तार किया गया। (chhattisgarh news) इस मामले में फरार आरोपी बलदाउ यादव और बंटी यादव की तलाश की जा रही है।

नशे की पूर्ति के लिए लूट की वारदात को दिया अंजाम

Crime News: पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी नशेड़ी हैं। काली और लाल रंग की दोपहिया वाहन से घुमते हैं। शराब पार्टी करना थी। उसकी पूर्ति के लिए पेट्रोल पंप में लूट की घटना को अंजाम दिया।