5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: सरकारी नौकरी लगाने का दिया झांसा, 20 लाख रुपये की कर दी ठगी

CG News: शासकीय चिकित्सक की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और इसी आधार पर मई 2023 में उससे 20 लाख रुपये प्राप्त किए। लंबे समय तक इंतजार के बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही पूरी राशि वापस की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Jan 25, 2026

CG News: सरकारी नौकरी लगाने का दिया झांसा, 20 लाख रुपये की कर दी ठगी

CG News: शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने महासमुंद निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दुर्ग के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अंजोरा निवासी सचिन मालगी ने 29 अगस्त 2025 को सिटी कोतवाली दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि आरोपी विकास चंद्राकर ने उसे शासकीय चिकित्सक की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और इसी आधार पर मई 2023 में उससे 20 लाख रुपये प्राप्त किए। लंबे समय तक इंतजार के बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही पूरी राशि वापस की गई। शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने डॉक्टर की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थी से 20 लाख रुपये लिए थे। बाद में नौकरी नहीं लगने पर आरोपी ने प्रार्थी और उसकी पत्नी के बैंक खातों में अलग-अलग किश्तों में 8 लाख रुपये वापस किए।

शेष 13 लाख रुपये लौटाने के लिए आरोपी ने भारतीय स्टेट बैंक स्थित अपने खाते से 5 लाख और 8 लाख रुपये के दो चेक प्रार्थी को दिए, लेकिन खाते में जानबूझकर पे-ऑप्शन सक्रिय नहीं कराया गया, जिससे दोनों चेक बाउंस हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा जानबूझकर खाते की तकनीकी प्रक्रिया पूरी नहीं कराना उसकी धोखाधड़ी की मंशा को स्पष्ट करता है। इस आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने इस तरह की ठगी और लोगों से की है या नहीं।