3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साड़ी पहनकर कामवाली ने डाला WhatsApp स्टेटस! पुलिस महकमे में मच गई खलबली, हुई गिरफ्तार

Crime News: चोरी की साड़ी पहनकर वाट्सऐप स्टेटस में फोटो डालना महिला को भारी पड़ गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और महिला को हिरासत में लेकर बड़ा खुलासा किया..

2 min read
Google source verification
Bhilai crime news

प्रतीकात्मक Photo - AI

Crime News: बिजनेसमैन के घर से करीब 20 लाख रुपए कीमत के सोने-हीरे के गहने और एक महंगी साड़ी चोरी करने के मामले में पुलिस ने कामवाली महिला और चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि आरोपी महिला चोरी की साड़ी पहनकर वाट्सऐप स्टेटस में फोटो डाल बैठी, जिससे पुलिस को बड़ा सुराग मिला।

Crime News: महिला ने छोड़ दिया था काम

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम के सामने पद्मनाभपुर निवासी राहुल जैन ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। घर की अलमारी से सोने-हीरे के आभूषण और साड़ी गायब थी। कुछ दिन पहले ही घर में काम करने वाली महिला ने अचानक काम छोड़ दिया था। एसएचओ राजकुमार लहरे ने धारा 331(4) व 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। डीआईजी विजय अग्रवाल के निर्देश पर थाना और एसीसीयू की टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर स्टेशन मरोदा निवासी कविता देशलहरे (36) को हिरासत में लिया गया।

स्टेटस बना गिरफ्तारी की वजह

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला के मोबाइल का स्टेटस चेक किया। उसने चोरी की साड़ी पहनकर फोटो डाल रखा था। इसी अहम क्लू के आधार पर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी स्वीकार कर ली।

ज्वेलर्स को बेची दो अंगूठियां

पूछताछ में सामने आया कि कविता ने चोरी की दो अंगूठियां गोविंद ज्वेलर्स, स्टेशन मरोदा के संचालक रमेश सोनी (53) को बेची थीं। बाकी ज्वेलरी उसने तुलसी चौरा के नीचे दबाकर छुपा दी थी। पुलिस ने महिला और ज्वेलर के पास से पूरी ज्वेलरी और साड़ी बरामद कर ली।

डीआईजी विजय अग्रवाल ने कहा कि चोरी की आरोपी महिला और चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर को गिरफ्तार किया गया है। नागरिक घरेलू कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन जरूर कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

Story Loader