CG Crime: राजधानी के टिकरापारा इलाके के एक पंप में काम करने वाले मैनेजर ने लाखों रुपए का गबन किया। इसका खुलासा होने पर पेट्रोल पंप के मालिक ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, देवपुरी में कुलविंदर कौर भाटिया का एचपी पेट्रोल पंप है।