CG Theft News: शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका ट्रेलर ड्राइवर की बीमारी के कारण सारथी पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। 6 दिसंबर की रात ट्रेलर वहीं पर थी, लेकिन अगली सुबह चोरी हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज विवेचना शुरू की। इस बीच पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और ट्रेलर की गतिविधियों का पता लगाया।