इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं। सैलरी अकाउंट खोलने के लिए 8 बैंकों के विकल्प का आशय ये है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपनी सुविधा से सैलरी अकाउंट इन आठ में से किसी भी एक बैंक में खोल सकेगा। इससे पुलिस परिवारों की आवश्यकताएं पूरा करने में आसानी होगी।