27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Power Cut: रायगढ़ में बिजली गुल रहेगी 3 घंटे तक, शहर के कई मोहल्लों में सप्लाई रहेगी बंद…

CG Power Cut: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्मी शुरू होने से पहले बिजली विभाग मेंटेनेंस कार्य कर रहा है। कुछ स्थानों पर काम अभी बाकी है।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Power Cut: रायगढ़ में बिजली गुल रहेगी 3 घंटे तक, शहर के कई मोहल्लों में सप्लाई रहेगी बंद...(photo-patrika)

CG Power Cut: रायगढ़ में बिजली गुल रहेगी 3 घंटे तक, शहर के कई मोहल्लों में सप्लाई रहेगी बंद...(photo-patrika)(फोटो सोर्स- freepik)

CG Power Cut: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्मी शुरू होने से पहले बिजली विभाग मेंटेनेंस कार्य कर रहा है। कुछ स्थानों पर काम अभी बाकी है। ऐसे में रविवार को शहर के 5 फीडरों में आवश्यक कार्य किया जाएगा। इस कारण शहर के 30 से अधिक स्थानों में करीब साढ़े तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

CG Power Cut: कई मोहल्लों में सप्लाई रहेगी बंद

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस के चलते रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 33/11 केवी मिनी स्टेडियम और अतरमुड़ा विद्युत सब-स्टेशन से निकलने वाले फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी।

11 केवी कलेक्टरेट फीडर अंतर्गत तहसील ऑफिस, चक्रधर नगर थाना, कंट्रोल रूम, इनकम टैक्स ऑफिस, मिनी स्टेडियम ऑडिटोरियम, शासकीय मुर्गी फॉर्म, सीएसपी क्वार्टर, सिविल कोर्ट, कलेक्ट्रेट समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

रायगढ़ के कई मोहल्लों में सप्लाई रहेगी बंद

11 केवी केलोबिहार फीडर अंतर्गत केलोबिहार, चन्द्रनगर, चंद्रा पैराडाइज, जगन्नाथ पुरम, जय मां दुर्गा विहार कॉलोनी, इंडियन स्कूल, बड़े अतरमुड़ा, एसईसीएल क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 11 केवी पंजरी प्लांट फीडर अंतर्गत पंजरी प्लांट ऑफिसर कॉलोनी, पंजरी प्लांट एरिया, जिला जेल, जेल पारा, ललित पाठशाला, शिवशक्ति हॉस्पिटल, कायाघाट मोहल्ला में सप्लाई प्रभावित होगी। 11 केवी सीटी-4 फीडर अंतर्गत गुलाब गार्डन के सामने जज कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, कौहाकुंडा, लोचन नगर, चिरंजीव दास नगर, सूर्य विहार कॉलोनी क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।