1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Murder Case: नशे में राजमिस्त्री ने चौकीदार को छत से दिया धक्का.. हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

CG Murder Case: बिलासपुर जिले में शराब के नशे में एक-दूसरे से विवाद होने पर राज मिस्त्री ने चौकीदार को निर्माणाधीन कॉप्लेक्स की छत से धक्का दे दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 2 Jan 2025, 1:40 PM IST

death

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शराब के नशे में एक-दूसरे से विवाद होने पर राज मिस्त्री ने चौकीदार को निर्माणाधीन कॉप्लेक्स की छत से धक्का दे दिया। गिरने से उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: CG murder case: पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो नाराज पति ने उतार दिया मौत के घाट, रॉड से की बेदम पिटाई

CG Murder Case: आरोपी गिरफ्तार..

CG Murder Case: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम काठाकोनी निवासी सुरेश सूर्यवंशी (35) शुभम निगम के निर्माणाधीन कॉप्लेक्स में चौकीदार था। सोमवार देर रात लोगों ने कॉप्लेक्स के नीचे पोर्च में उसका शव पड़ा देखा। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक शराब के नशे में पोर्च में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन अजीत टोप्पो भी चौकीदार के साथ रहता है। वो मूलत: सारंगढ़ का निवासी है औ राजमिस्त्री का काम करता है।

धक्का देने से पहले रॉड से किया था वार

पुलिस ने संदिग्ध राजमिस्त्री अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि रात में शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी दौरान उसने उसे धक्का दिया, तो वह नीचे गिर गया। विवाद के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि चौकीदार निर्माणाधीन कॉपलेक्स का सामान चोरी कर बेचता था। मना करने पर विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी थी।

इस पर गुस्से में आकर उसने उसे धक्का दे दिया। जब उससे पूछा गया कि मृतक के सिर पर किसी हथियार से वार का निशान है, तब उसने यह राज भी खोल दिया कि धक्का देने से पहले उसने उसके सिर पर रॉड से हमला भी किया था। इस प्रकार हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।