
CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान लगातार जारी है। इस अभियान से बौखलाए नक्सली अब हिंसक गतिविधियों को तेज कर चुके हैं। हाल ही में बीजापुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां नक्सलियों ने एक पुलिस जवान के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है।
आपको बता दें कि पिछले पांच दिनों में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है, जिन पर उन्होंने मुखबिरी का आरोप लगाया था। इन घटनाओं से क्षेत्र में गहरी दहशत (CG Naxal News) फैल गई है और सुरक्षा बलों की स्थिति और जटिल हो गई है।
नक्सलियों के खिलाफ चल रहे इस अभियान की गंभीरता को देखते हुए, इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों की चिंता को और बढ़ा दिया है।
CG Naxal News: दरअसल, यह घटना बीजापुर जिले के तिमेनार गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेतिहर मजदूर कारम सन्नू (27) मंगलवार रात अपने घर के सामने बैठे हुए थे, तभी कुछ हथियारबंद नक्सली उनके पास आए और उनकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
हालांकि, मृतक के परिवार ने मिरतुर थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वैसे बता दें कि कारम सन्नू के भाई दंतेवाड़ा जिले में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात हैं। इस हत्या से न केवल परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
नक्सलियों ने रविवार की रात जन अदालत लगाकर युवक को मौत की सजा दी है। हत्या के बाद भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार नक्सलियों के सरेंडर होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस के बढ़ते प्रभाव और माओवादी उन्मूलन अभियान जल्द नक्सलगढ़ खत्म होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Published on:
28 Aug 2024 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
