मामले में पुलिस ने आरोपी उदयराज सिंह पिता भूखल सिंह को गिरफ्तार (CG murder case) कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रॉड भी बरामद किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर नीलिमा तिर्की, एसआई मनोज सिंह, महिला प्रधान आरक्षक फुलमति राजवाड़े, आरक्षक बेचूराम सोलंकी, खेलन सिंह, संतोष ठाकुर, बाबूनाथ पोर्ते, हरिशचंद्र दास व बृजेश कासी सक्रिय रहे।