
Road Accident in Nagpur: रायपुर से यात्रियों को लेकर निकली बोलेरो महाराष्ट्र के भंडारा में खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 3 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ( Chhattisgarh News ) नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में हुए भीषण हादसा का मंजर देख लोगों दहल उठे। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह भंडारा जिले के पिंपलगांव के पास नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। बोलेरो गाड़ी खड़े ट्रक से जा टकराई। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बोलेरो गाड़ी में 16 से 17 लोग सवार थे। सभी लोग छत्तीसगढ़ से तीज त्योहार के लिए नागपुर जा रहे थे। वहीं हादसे ने सब कुछ ताबह कर दिया है। मरने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। हालांकि, 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिनके शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। मरने वाले बच्चों की उम्र 5 साल से कम थी। वहीं, गाड़ी चालक समेत अन्य कई लोग घायल हैं। ड्राइवर और 3 बच्चों को भंडारा मेडिकल कॉलेज व अन्य घायलों को नागपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब 3 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।