7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilai News: मटकी फोड़ कार्यक्रम के बाद बिछ गईं लाशें, 120 किमी की स्पीड से दौड़ाई कार, उड़े परखच्चे, दो दोस्तों की मौत

Bhilai Road Accident: मटकी फोड़ कार्यक्रम के बाद घर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 120 किमी की स्पीड से दौड़ रही कार के परखच्चे उड़ गए…
2 min read
Google source verification
bhilai road accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार, दो मृतक दोस्त ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Road Accident: दुर्ग के नेहरू नगर ओपन जिम के सामने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार एक्सयूवी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में सेक्टर-4 निवासी प्रतीक ठाकुर (26) और भास्कर उइके (26) की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में कार की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि खाली सड़क मिलने पर युवक ने कार की स्पीड बढ़ा दी। वहीं मोड के पास अनियंत्रित हो गया।

Bhilai road Accident: हादसा रात 12.50 बजे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ दो हिस्सों में टूट गया और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ( Bhilai News ) सुपेला टीआई एसएन सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब 12.50 बजे हुआ। दोनों युवक एक दोस्त के साथ नंदिनी में मटकी फोड़ कार्यक्रम में गए थे। लौटते समय ग्रीन वैली में दोस्त को छोडऩे के बाद दोनों सेक्टर-4 के लिए रवाना हुए। नेहरू नगर चौक से आगे सड़क खाली मिलने पर कार की रफ्तार बढ़ गई।

डिवाइडर से टकराकर पेड़ से भिड़ी कार

ओपन जिम के सामने कार पहले सडक़ किनारे लगे डिवाइडर के पोल से टकराई और उछलकर पेड़ से जा भिड़ी। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से कार को पेड़ से अलग कराया और दरवाजा तोडकऱ दोनों युवकों को बाहर निकाला। प्रतीक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भास्कर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दोनों परिवारों में मातम

प्रतीक ट्रैवल्स का काम करता था। उसकी मां बीएसपी में कार्यरत हैं। भास्कर रायपुर में होटल मैनेजमेंट से जुड़ी नौकरी करता था और उसके पिता भी बीएसपी कर्मी हैं। दोनों की मौत से सेक्टर-4 में शोक है।

भयावह… हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार, जिसे हाइड्रा की मदद से पेड़ से अलग कर निकाला गया। इनसेट में हादसे के बाद सडक़ किनारे टूटा पेड़ और बिखरी शाखाएं।