4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, दुर्ग में एक दिन में मिले 5 नए मरीज, एक्टिव केस 10

Swine Flu: दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक ही दिन में पांच नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है।
2 min read
Google source verification
H1N1 Virus

स्वाइन फ्लू (Photo Source - Patrika or freepik)

Swine Flu Cases: दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को एक ही दिन में पांच नए मरीज मिले हैं। इसके साथ जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। अब तक जिले में 22 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की निगरानी और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

मरीजों की स्थिति पर नजर

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पांच नए मरीजों के अलावा पांच पुराने संक्रमित मरीजों का भी उपचार चल रहा है। वहीं, 12 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। एक्टिव मरीजों का चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार अस्पताल में उपचार और होम आइसोलेशन की व्यवस्था की जा रही है।

लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

जिला अस्पताल के नोडल डॉक्टर डॉ. सीबीएस बंजारे ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, बदन और सिरदर्द, अत्यधिक थकान या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

बूंदों से फैल सकता है संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के जरिए संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में हाथों की नियमित सफाई करने, खांसते या छींकते समय मुंह ढंकने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रमुख लक्षण

स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, बदन और सिरदर्द, अत्यधिक थकान और कमजोरी शामिल हैं। गंभीर स्थिति में सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।

सतर्क रहें, स्वच्छता का पालन करें

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग डॉ. मनोज दानी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को सतर्क रहने, स्वच्छता का पालन करने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर स्वास्थ्य संस्था से संपर्क करने की सलाह दी गई है। उन्होंने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की है।