
New Music College: @ ताबीर हुसैन। नवा रायपुर में शुरू होने जा रहे नवीन संगीत महाविद्यालय के लिए आखिरकार अस्थायी परिसर तय कर लिया गया है। पत्रिका में महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद कक्षाओं के लिए जगह तय नहीं होने की खबर प्रकाशित होने के बाद अब इसका समाधान हो गया है। महाविद्यालय की प्रारंभिक कक्षाएं नया रायपुर के सेक्टर 25 स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित की जाएंगी। स्थायी भवन तैयार होने तक यहीं से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने की तैयारी है। महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है। तारीख बढऩे के बाद विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। शुरुआत में महाविद्यालय में केवल दो विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जबकि अब यह संख्या बढक़र छह हो गई है।
नवीन संगीत महाविद्यालय में चार वर्षीय बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (बीपीए) पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। पहले सत्र में शास्त्रीय गायन (हिंदुस्तानी), कथक नृत्य और लोक संगीत में प्रवेश दिया जा रहा है। महाविद्यालय खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है। इससे उन विद्यार्थियों को भी मौका मिलेगा, जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। तारीख बढ़ने के बाद प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। शुरुआत में सिर्फ दो विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। अब यह संख्या बढ़कर छह हो गई है। महाविद्यालय की ओर से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए अवसर दिया जा रहा है, ताकि पहले सत्र से ही पाठ्यक्रम को बेहतर संख्या के साथ शुरू किया जा सके।
नवीन संगीत महाविद्यालय में पहले चरण में चार वर्षीय बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (बीपीए) पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को संगीत और नृत्य की अलग-अलग विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
फिलहाल स्कूल परिसर में कक्षाएं संचालित करने की व्यवस्था की जा रही है। स्थायी भवन तैयार होने के बाद महाविद्यालय को अपनी अलग शैक्षणिक और प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे विद्यार्थियों के लिए अभ्यास, प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों के लिए भी बेहतर संसाधन उपलब्ध होने की उम्मीद है।