रायपुर

NEET 2024: एग्जाम में लाए 550 नंबर? यहां देखें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट मिलेगी या नहीं ?

NEET 2024: लगातार विवाद के बाद छात्र व उनके पालक असमंजस में है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हो पाएगा या नहीं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2024, 9:27 AM IST
NEET 2024

NEET 2024: हाल ही में नीट यूजी में एक छात्रा को 624 अंक मिले हैं। वह ओबीसी केटेगरी की है। लगातार विवाद के बाद छात्र व उनके पालक असमंजस में है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हो पाएगा या नहीं। वे डरे हुए हैं कि कहीं रिजल्ट रद्द न हो जाए अथवा नए सिरे से रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

NEET 2024: सरकारी कॉलेज मिलेगा या भी नहीं...

राजधानी के एक छात्र को 550 नंबर मिले हैं। पिछले सालों में इस नंबर पर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होता रहा है। इस बार कट ऑफ हाई जाने के कारण वे घबराए हुए हैं कि उन्हें सरकारी कॉलेज मिलेगा या भी नहीं। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे प्राइवेट कॉलेज में पढ़ सके।

Updated on:
7 Jun 2024, 9:27 AM IST
Published on: