डीएमई कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बालाजी मेडिकल कॉलेज को पीजी कोर्स चलाने की मान्यता मिली है। इनमें मेडिसिन व जनरल सर्जरी में 8-8, ऑब्स एंड गायनी व पीएसएम में 5-5, स्किन, फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी व बायोकैमेस्ट्री में 4-4, (MD-MS Admission 2024) रेडियो डायग्नोसिस व एनाटॉमी में 3-3, इमरजेंसी मेडिसिन व ऑप्थेलमोलॉजी में 2-2 सीटों को मान्यता मिल गई है। इन सीटों में 42.5-42.5 फीसदी सीटें स्टेट व मैनेजमेंट की तथा कुछ सीटें एनआरआई कोटे की सीटें रहेंगी।