रायपुर

नए साल में हवाई यात्रियों को बड़ी राहत! रायपुर से जल्द शुरू होगी नई फ्लाइट सेवा, बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Raipur New Flight: नए साल से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट शुरू होने की तैयारी है। प्रस्तावित उड़ान से रायपुर का सीधा कनेक्शन मुंबई, हैदराबाद और जयपुर से मजबूत होगा।

less than 1 minute read
Dec 29, 2025
नए साल से रायपुर को नई फ्लाइट की सौगात (photo source- Patrika)
नए साल से रायपुर को नई फ्लाइट की सौगात (photo source- Patrika)

Raipur New Flight: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (एसवीए) रायपुर से जल्दी ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट शुरू होगी। विमानन कंपनी के अधिकारी इसकी कवायद में जुटे हुए हैं। इसके लिए शेड्यूल तय करने की तैयारी चल रही है। 180 सीटर फ्लाइट को मुंबई और रायपुर के बीच संचालन करने पर विचार चल रहा है।

Raipur New Flight: ट्रैवल्स संचालकों की मांग

यात्रियों की संख्या को देखते हुए हैदराबाद अथवा जयपुर को जोड़ा जा सकता है। इसके लिए हैदराबाद और जयपुर आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके आधार पर उक्त दोनों शहरों को जोड़ा जाएगा।

बता दें कि इस समय रायपुर से मुंबई और हैदराबाद के लिए 3-3 फ्लाइटों का संचालन किया जाता है। अतिरिक्त फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को नए विकल्प के साथ सुविधा मिलेगी। इसके जरिए रोजाना करीब 1000 यात्री आवागमन करते हैं। यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या और ट्रैवल्स संचालकों की मांग को देखते हुए इसका प्रस्ताव तैयार किया गया था।

एकाधिकार समाप्त होगा

Raipur New Flight: रायपुर से इस समय इंडिगो एयरलाइंस और एयर इंडिया के विमानों का संचालन होता है। पिछले दिनों इंडिगो की फ्लाइटों के लगातार कैंसिल होने अनियमित संचालन को देखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमानों को शुरू पर सहमति बनी है। बता दें कि एयर इंडिया द्वारा ही एक्सप्रेस विमानों का संचालन किया गया है। इस समय रायपुर से रोजाना औसतन 60 फ्लाइटों की उड़ानों के जरिए 9000 यात्री आवागमन करते हैं। सुबह 7.25 से लेकर रात 10 बजे तक फ्लाइटों का आवागमन होता है।

Published on:
29 Dec 2025 08:24 am