CG Railway Station: छत्तीसगढ़ में अब रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही आपको कुली मिल जाएगा। स्टेशन पहुंचने पर वह आपका सामान लेकर ट्रेन तक पहुंचाएगा अथवा ट्रेन से उतरते ही बाहर तक सामान पहुंचा देगा।
CG Railway Station: छत्तीसगढ़ में अब रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही आपको कुली मिल जाएगा। स्टेशन पहुंचने पर वह आपका सामान लेकर ट्रेन तक पहुंचाएगा अथवा ट्रेन से उतरते ही बाहर तक सामान पहुंचा देगा। इसके लिए रेलवे यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी करने जा रहा है।
दरअसल, रायपुर मंडल में नया कुली ऐप शुरू किया जाना है, इसको लेकर रेलवे की ओर से यात्रियों से सर्वे भी कराया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ही कुली बुक कर पाएंगे। इसमें कुलियों की लिस्ट होगी, जिसमें उनका प्रोफाइल, नंबर, रेङ्क्षटग और फीडबैक सिस्टम समेत अन्य जानकारी होगी।
यात्री अपने इच्छा अनुसार कुली को बुक कर पाएंगे। यदि किसी कारणवश वह कुली समय पर मौजूद नहीं रहा तो, तत्काल उन्हें दूसरे कुली की प्रोफाइल मिल जाएगी। इससे यात्रियों को कुली ढूंढने, पैसे को लेकर मोल-भाव, ऑनलाइन पेमेंट के साथ ही समय की भी बचत होगी। रजिस्टर्ड और वेरिफाइड कूली मिलने से यात्रियों को अधिक सुरक्षा और विश्वास मिलेगा।
जब इस ऐप के माध्यम से यात्री कुली बुक करेंगे तो, उसमें उन्हें अपना नाम, नंबर, कौन सी ट्रेन, कोच, सीट नंबर समेत अन्य जानकारियां भरनी होंगी। कुली बुक करते ही यात्री की सारी डिटेल बुक किए हुए कुली के पास पहुंच जाएगी। जिससे गाड़ी से पहुंचने से पहले कुली वहां मौजूद होगा।
साथ ही यदि इसमें यात्री को लगेज की संख्या भरनी होगी, जिससे लगेज गाड़ी की आवश्यकता हो तो कुली पहले से प्रबंध करके रख सके। ऐप में दवाई और खाना की आवश्यकता को लिए भी ऑप्शन होगा। जिससे यात्री के जरूरत की सारी व्यवस्था मिल सके।
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए इस ऐप को शुरू करने से पहले सर्वे कराया जा रहा है। इसमें रेलवे ने 12 प्रश्न दिए हैं, जिसमें हां-नहीं ऑप्शन दिए गए हैं। इस ऐप में कुली बुक करने के लिए ऐप का उपयोग करेंगे, लेन-देन में पारदर्शिता, मोल-भाव और समय की बचत जैसे सवाल पूछे गए है। साथ ही सुझाव के साथ नाम और ई-मेल आईडी भी मांगा गया है।
सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा की यात्रियों की सुविधा के लिए आने वाले समय में कुली ऐप शुरू किया जाएगा। इसमें कुली और यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। ऐप में यात्री जब कुली बुक करेंगे तो उन्हे ट्रेन, सीट और कोच समेत सारी डिटेल भरनी होगी। जिससे ट्रेन के पहुंचने से पहले कुली वहां मौजूद रहे। इससे डिजिटलीकरण के साथ सारी चीजों में पारदर्शिता आएगी।