CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क और स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क और स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान भी अगले तीन दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा, जिसके बाद उसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा।
मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। आगामी दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के बाद भी किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। 21 फरवरी को Raipur में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।