रायपुर

सात सीटों पर नामांकन शुरू, भाजपा – कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार, ऐसे मिलेगी जीत

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम दौर के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी। इसके तहत प्रदेश की कुल 7 सीटों के लिए नामांकन जमा होगा।
less than 1 minute read
Apr 12, 2024
bjp_vs_congress_in_election.jpg

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम दौर के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी। इसके तहत प्रदेश की कुल 7 सीटों के लिए नामांकन जमा होगा। इसके साथ ही इन 7 सीटों सियासी सरगर्मी बढ़ जाएगी। नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशियों के पास 19 अप्रैल तक का समय होगा। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी के लिए 22 अप्रैल तक का समय रहेगा।

इन सात सीटों पर 7 मई के दिन मतदान होगा। तीनों चरण में हुए चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। नामांकन के लिए सभी जिला मुख्यालयों में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बैरिकेड्स लगा दिए हैं। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी अपने समर्थकों की भीड़ नहीं ले जा पाएंगे। प्रत्याशी सहित पांच लोगों को नामांकन कक्ष में जाने की अनुमति मिलेगी। राजनीतिक दलों के शक्तिप्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहेंगे।

प्रियंका को राजनांदगांव बुलाने की तैयारी, राहुल की सभा कल

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में स्टार प्रचारकों का दौरा भी तेज हो गया है। पहले चरण में बस्तर में हो रहे चुनाव के लिए राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर में सभा होगी। इसके बाद प्रियंका गांधी को भी राजनांदगांव में बुलाने की तैयारी है। वे 20 अप्रैल को राजनांदगांव में भूपेश बघेल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर सकती है। इसके अलावा 13 अप्रैल को कन्हैया कुमार की बिलासपुर लोकसभा सीट में सभा हो सकती है। वे मुंगेली में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर सकते हैं।


Updated on:
12 Apr 2024 11:59 am
Published on:
12 Apr 2024 11:59 am
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?