Gangrape In Raipur : रक्षाबंधन के दिन हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
Gangrape In Raipur : रक्षाबंधन के दिन हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गैंगरेप करने वालों में एक एएसआई का बेटा भी शामिल था। पुलिस ने उसे भी अन्य आरोपियों के साथ उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एएसआई का ट्रांसफर भी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि महासमुंद से एक युवती अपनी नाबालिग बहन और मंगेतर के साथ आ रही थी।
Gangrape In Raipur : इसी दौरान रिम्स अस्पताल के पास पूनम ठाकुर, कृष्णा उर्फ कृष्णकांत साहू और उसके अन्य साथियों ने सूनसान जगह पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद मंगेतर को बंधक बनाकर युवती और उसकी नाबालिग बहन से 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। गैंगरेप करने वालों में शामिल कृष्णा उर्फ कृष्णकांत साहू एएसआई दीपक साहू का बेटा है। वह एक अन्य मामले में जेल में बंद था। कृष्णा और हिस्ट्रीशीटर पूनम दोनों दोस्त थे। पूनम भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष का बेटा है।
इसलिए चलता था खौफ
एक नेता का बेटा और दूसरा पुलिस वाले का बेटा था। इस कारण आसपास के इलाकों में उनका खौफ चलता था। पुलिस ने पूनम, कृष्णा सहित सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पीड़िताओं का कलमबद्ध बयान कराया गया है। इसमें उन्होंने अपने साथ हुई दरिंदगी का खुलासा किया है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने जब मंदिर हसौद थाने में घटना की सूचना दी थी, तब पुलिस वालों ने भी हल्के में लिया। पहले उन पर खीझ निकाली। इसके बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए निकले।
मंदिरहसौद की घटना में एक आरोपी कृष्णा साहू एएसआई दीपक साहू का बेटा है। घटना में शामिल होने का पता चलने पर एएसआई ने स्वयं उसे पुलिस के हवाले किया है। उनका अन्य स्थान पर ट्रांसफर भी कर दिया गया है।
-प्रशांत अग्रवाल, एसएसपी, रायपुर