
लग्जरी गाड़ी में कर रहे थे ऐसी हरकत, जब पुलिस ने देखा अंदर का नजारा तो.. 1 आरोपी गिरफ्तार
नारायणपुर। Crime News : कोतवाली पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर नगर से लगे सूलेंगा में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 192 लीटर शराब को बरामद कर लिया है। इसके साथ शराब परिवहन में लगी बोलेरो वाहन सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस शराब की अनुमानित कीमत 73 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। इससे कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा नारायणपुर में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
इस सूचना पर अतिरिक्त
हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चन्द्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। इस टीम के द्वारा ग्राम सुलेंगा में संदिग्ध वाहन की पहचान कर बोलेरो क्रमां 21 एफ 2568 को रोका गया। इस वाहन में सवार व्यक्ति ने पुछताछ करने पर अपना नाम जितेन्द्र सिन्हा निवासी सुलेंगा होना बताया।इससे बोलेरो वाहन की चेकिंग करने पर वाहन में देशी प्लेन शराब 88 लीटर एवं गोल्डन गोवा व्हिस्की - 52 लीटर कुल 140 लीटर देशी शराब - व्हिस्की मिला।
इस संबंध में पुछताछ करने पर अपने पास उक्त शराब परिवहन के संबध में वैधानिक जवाब प्रस्तुत नही किया गया। इससे मामले में आरोपी का कृत्य 34 (2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी जितेन्द्र सिन्हा के कब्जे से कुल 140 लीटर देशी प्लेन शराब एवं गोल्डन गोवा व्हिस्की, 1 नग बोलेरो वाहन, 1 नग मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया है। जप्तशुदा शराब की कीमत 73 हजार रूपये आंकी गई है। आरोपी जितेन्द्र सिन्हा के विरूद्ध थाना नारायणपुर में 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
Published on:
03 Sept 2023 06:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
