रायपुर

CG News: अब छत्तीसगढ़ में भी मंत्रियों पर बढ़ेगा काम का दबाव, कामकाज का हो रहा आकलन

CG News: सभी मंत्रियों से इस्तीफा लेकर नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया। भाजपा के इस फैसले से यहां के मंत्रियों पर अब जमीनी स्तर पर रिपोर्ट कार्ड बेहतर रखने का दबाव बढ़ गया है।

2 min read
Oct 18, 2025
भाजपा कार्यालय (Photo Patrika)

CG News: गुजरात की भाजपा सरकार के तीन साल बाद सभी मंत्रियों में बदलाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी यहां के कैबिनेट मंत्रियों पर काम का दबाव बढ़ने वाला है। क्योंकि भाजपा शीर्ष नेतृत्व में गुजरात सरकार के मंत्रियों की रिपोर्ट ठीक नहीं होने पर चुनाव में जाने से दो साल पहले ही ही बदलाव करने का निर्णय लिया।

सभी मंत्रियों से इस्तीफा लेकर नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया। भाजपा के इस फैसले से यहां के मंत्रियों पर अब जमीनी स्तर पर रिपोर्ट कार्ड बेहतर रखने का दबाव बढ़ गया है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करनी होगी। कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समय पर निराकरण करना होगा।

तीन मंत्रियों को हटाए जाने की उठी थी चर्चा

बता दें कि तीन नए मंत्रियों की नियुक्ति के दौरान तीन पुराने मंत्रियों को भी हटाने की चर्चा तेज थी। क्योंकि साय सरकार के तीन मंत्रियों की रिपोर्ट संगठन के पास ठीक नहीं थी। शीर्ष द्वारा मार्गदर्शन मिलने के बाद फिलहाल टाल दिया गया और जिन तीन मंत्रियों की रिपोर्ट ठीक नहीं थी। उन्हें नसीहत दी गई है कि सत्ता और संगठन के बीच सामंजस्य रखकर काम करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। आम जनता की मांगें और समस्याओं का तत्काल निराकरण हो। लगातार फील्ड विजिट कर जनता की बातें सुने। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने के लिए विभागीय कसावट लाएं।

कामकाज का हो रहा आकलन

भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रदेश भाजपा संगठन और शीर्ष नेतृत्व खासकर कैबिनेट मंत्रियों के कामकाज का हर माह आकलन कर रहा है। साथ ही जिन मंत्रियों का परफारमेंस अच्छा नहीं आ रहा है, उन्हें समय रहते सुधारने की नसीहत भी दी जा रही है। इसी तरह विधानसभा के विधायकों की भी जनता के प्रति कैसा रवैया है, इसका फीडबैक लगातार वहां के पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं से ली जा रही है। विधायकों को भी प्रदेश संगठन द्वारा नसीहतें दी जा रही हैं।

Updated on:
18 Oct 2025 02:03 pm
Published on:
18 Oct 2025 02:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर