रायपुर

ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई प्रोफेसर को ऐसा मिला लूटा हुआ 67 हजार, जानिए अभी

ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई प्रोफेसर को ऐसा मिला लूटा हुआ रकम, जानिए अभी

2 min read
Aug 23, 2018
ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई प्रोफेसर को ऐसा मिला लूटा हुआ रकम, जानिए अभी

रायपुर. फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ऑनलाइन ठगी करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन बहुत ही कम ऐसे केस होते हैं जिनमें पुलिस आरोपी तक पहुंच पाती है, लेकिन पैसा आज तक किसी भी पीडि़त को नहीं मिला है। यहां राजधानी रायपुर से सटे बेमेतरा पुलिस में एक ऐसा ही ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने ठगी की शिकार हुई पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर को 67 हजार रुपए वापस दिलाया। जानिए पूरा मामला..

अकांउट से निकाल लिए 75 हजार रुपए
बेमेतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, न्यू बस स्टैण्ड के पास रहने वाली डॉ. वीना त्रिपाठी से उनके मोबाइल नंबर पर स्वयं को बैंक मैनेजर बताकर अनजान शख्स ने मोबाइल नम्बर 9801640827 से फोन कर एटीएम कार्ड के बंद हो जाना बताया। इसे चालू करने के लिए करने एटीएम का 16 डिजिट नम्बर और सीवीवी नम्बर पूछ लिया इसके बाद उनके खाते से अलग-अलग किस्तों में 25,000 व 49,999 रुपए (कुल 74,999 रुपए) निकाल लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रुपए निकालने के बाद अपने वॉलेट में रखा था।

66 हजार 946 रुपए खाते में वापस कराया
मामले की शिकायत पीडि़ता ने थाने में की थी, जिसके बाद बेमेतरा पुलिस और सायबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रार्थिया को 66,946 रुपए को उनके खाते में वापस कराया गया है। कार्रवाई में बेमेतरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रआर मोहित चेलक, आरक्षक लोकेश सिंह, पंचराम घोरबंधे, विक्रम राजपूत शामिल थे।

इस वजह से वापस हो सकी रकम, वरना..
थाने से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में प्रार्थियों के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए ऑनलाइन वॉलेट के नोडल अधिकारी से संपर्क किया। आरोपी के राशि खर्च नहीं कर पाने के वजह से प्रार्थियां की रकम वापस मिल गई। अगर सूचना देने में देरी होती तो आरोपी ऑनलाइन वैलेट से अपने बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर लेता और पैसा वापस हासिल करना मुश्किल होगा।


आप रहे सावधान
थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि बैंक खाताधारकों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए किसी भी अंजान फोन कॉल्स, जिसमें कोई इनामी राशि का प्रलोभन दे उनका जवाब न दे, फोन पर बैंक अधिकारी के नाम से आधार लिंक करने अथवा एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर जानकारी मांगने पर अपने खातों व एटीएम क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी न दें, तुरंत अपने नजदीकी बैंकों से सम्पर्क करें। कोई भी बैंक किसी भी व्यक्ति को आधार लिंक कराने अथवा एटीएम बंद होने के संबंध में कभी फोन कॉल नहीं करता है। कभी भी अपने एटीएम के नंबर, सीवीवी नंबर व एटीएम पासवर्ड सांझा न करें।

अपने बैंक खाते में अपना फोन नंबर रजिस्टर कर एसएमएस एलर्ट जरूर रखे। ऑन लाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थानों से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी दें।

Published on:
23 Aug 2018 04:59 pm
Also Read
View All