
रायपुर। जानलेवा कोरोना संक्रमण के दहशत से पुरे राज्य में लॉकडाउन है। राजधानी में लॉकडाउन के दौरान ग्रोसरी आईटम के लिए कलेक्टर ने होम डिलवरी के लिए गाइडलाइन जारी की है। शहर में पहले से 10 दिन के लॉकडाउन के बाद फिर से छह दिन का लाकडाउन बढ़ा दिया। जिससे लोगों को राशन और किराना समान की दिक्कत लोगों को सामने आने लगी है।
इसके लिए ऑनलाइन ग्रोसरी सप्लाई वेबसाइटों में आर्डर होने लगे हैं। लेकिन अधिकांश में डिलवरी की डेट 26 के बाद की ही मिल रही है। चावल, आटा, नमक, तेल और शक्कर की किल्लत लोगों को झेलना पड़ रहा है। अब बांकी की बागडोर कॉलोनी, बस्ती की दुकानदारों ने संभाल लिया है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने मोबाइल नंबर लिख कर होम डिलवरी का सुविधा शुरू कर दी है। लेकिन इन दुकानों को स्टॉक कहां से मिलेगा यह भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अहम बात यह है कि ठेलों में राशन सामान नहीं बेंचा जा रह है। इसलिए ऑनलाइन बाजार और मुहल्ले के व्यापारियों से बड़ी उम्मीदे हैं।
सीजी हॉट पोर्टल बंद
बतादें कि बीते लॉक डाउन में सरकार नें सीजी हाट बाजार नाम से पोर्टल शुरु किया था। जिसके माध्यम से सब्जियों और ग्रोसरी की होम डिलवरी घर तक पहुंचती थी। अभी यह पोर्टल बंद कर दिया गया है।
- होम डिल्वरी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक फल, सब्जी, अंडा एवं किराना सामग्री/ग्रॉसरी की
- होम डिलीवरी केवल स्ट्रीट वेण्डर्स/ठेले वालों/ पिक-अप/मिनी ट्रक/अन्य उपयुक्त छोटे वाहन के माध्यम से।
- डिलवरी वाहन पर बैनर या बड़ा स्टिकर प्रदर्शित करना।
- आम जनता के लिए दुकान खोले बिना डिलीवरी बॉय के माध्यम से होम डिलीवरी।
- होम डिलीवरी के दौरान मास्क धारण करना एवं फिजिकल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
अधिकारियों नें नहीं जारी किया नंबर
कलेक्टर के आदेश के मुताबिक नगरीय/ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी उनके क्षेत्र में स्थित प्रोविजन स्टोर/ किराना दुकानों से सम्पर्क के लिए उनके मोबाईल नंबर/पोर्टल की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करेगें। चौंकाने वाली बात यह है कि गुरुवार तक किसी भी अधिकारी ने कोई नबंर जारी नहीं किया।