रायपुर

हर दिन 80+ ट्रेनें देरी से चल रहीं, 150 घंटे तक बर्बाद हो रहा समय, भीषण गर्मी में ट्रेनों की रफ्तार सुस्त

CG Train Late: रायपुर में ट्रेनों की लगातार देरी यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। रोजाना गुजरने वाली 120 से अधिक ट्रेनों में से करीब 80 ट्रेनें 4 से 15 घंटे तक लेट चल रही हैं, जिससे सफर प्रभावित हो रहा है।

2 min read
Apr 30, 2026
हर दिन 80+ ट्रेनें देरी से चल रहीं, 150 घंटे तक बर्बाद हो रहा समय, भीषण गर्मी में ट्रेनों की रफ्तार सुस्त(photo-patrika)

CG Train Late: छत्तीसगढ़ के रायपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों का सिर दर्द बन गई है। अब ऐसा लगने लगा है कि ट्रेनों को लेट चलाना रेलवे का रूटीन काम हो गया है। हर दिन रायपुर से 120 से अधिक ट्रेनों का गुजरती हैं। इसमें से करीब 80 ट्रेनें आएदिन लेट चल रही हैं। इनमें दर्जनों ट्रेनें 4 घंटे से लेकर 10 तो कभी 15 घंटे तक लेट चल रही हैं।

CG Train Late: यात्रियों की बढ़ी परेशानी

वहीं, अन्य ट्रेनें भी 20 मिनट से लकर 1 घंटे तक लेट हैं। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं हर बार रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों का एक ही जवाब होता है कि विकास कार्य के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। प्रीमियम ट्रेनों में एक्स्ट्रा वसूली, फिर भी समय पर नहीं पहुंचा पा रहे एक तरफ रेलवे प्रीमियम ट्रेनों (एक्सप्रेस) के नाम पर यात्रियों से अधिक किराया वसूल कर रहा है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार प्रीमियम ट्रेनों में नॉर्मल ट्रेनों से 10 से 20 प्रतिशत अधिक चार्ज लेता है। इन ट्रेनों का भी स्टॉपेज कम स्टेशनों पर होता है, जिससे स्पीड से यह ट्रेन कम स्टॉपेज में बेहतर सुविधा के साथ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा सके। लेकिन एक्स्ट्रा वसूली करके भी रेलवे यात्रियों को यह सुविधा नहीं दे पा रहा है। आए दिन वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो समय कई ट्रेनें घंटो की देरी से चल रही हैं।

स्टेशन से ही लेट छूट रही कई ट्रेन

गाड़ी 07589 चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का रायपुर रेलवे स्टेशन से छूटने का समय सुबह 3.15 बजे है। लेकिन यह ट्रेन 15 घंटे, 24 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसी तरह गाड़ी 12879 भुवनेश्वर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रायपुर स्टेशन से छुटने का समय शाम 6.05 बजे है, लेकिन यह ट्रेन भी करीब आधा घंटे से ज्यादा की देरी से रवाना हुई।

कोई एग्जाम देने नहीं पहुंच पा रहा, तो कई नौकरी पर

ट्रेनों की लेटलतीफी का खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ा रहा है। मंगलवार को ही एक छात्रा गाड़ी 12261 दुरंतो एक्सप्रेस से नागपुर एग्जाम देने के लिए जा रही थी। इस ट्रेन का नागपुर पहुंचने का समय सुबह 4.10 बजे था, लेकिन यह ट्रेन 4 घंटे की देरी से नागपुर स्टेशन पहुंची।

इसके कारण वह छात्रा समय पर अपना एग्जाम दिलाने नहीं पहुंच सकी। फिर यही ट्रेन 5 घंटे की देरी से रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। हर दिन इसी तरह कोई यात्री अपने नौकरी पर समय में नहीं पहुंच पा रहा है तो कोई बीमार मां को अस्पताल नहीं ले जा पा रहा है।

भीषण गर्मी में ट्रेनों की रफ्तार सुस्त

दर्जनों ट्रेन आधा घंटे से लेकर 15 घंटे तक लेट
12410 रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे लेट
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 38 मिनट लेट
08862 एनएससी बोस इतवारी समर स्पेशल 9 घंटे लेट
20826 बिलासपुर वंदेभारत 36 मिनट लेट
07589 चर्लपल्ली समर स्पेशल 15.24 घंटे लेट
12070 रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे
12262 दुरंतो एक्सप्रेस दो घंटे लेट
12879 भुवनेश्वर सुपरफास्ट 40 मिनट लेट
01001 संतरागाछी समर स्पेशल 5.11 मिनट लेट
12129 आजाद ङ्क्षहद 5.45 घंटे लेट
13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस दो घंटे लेट

रायपुर सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा की दूसरे मंडल व जोन से ही ट्रेनें हमारे यहां लेट पहुंच रही हैं, जो कि हमारे खाते में आ जाता है। साथ ही कुछ-कुछ जगहों पर विकास कार्य किया जा रहा है, इसके कारण ब्लॉक लिया जाता है, जिसके चलते भी ट्रेनें लेट हो जाती हैं।

Updated on:
30 Apr 2026 12:36 pm
Published on:
30 Apr 2026 12:21 pm
Also Read
View All