
रायपुर . मॉडल स्टेशन रायपुर से होकर आने-जाने वाली 69 एक्सप्रेस गाडि़यों के स्लीपर कोच में अनारक्षित टिकट लेकर मुसाफिर यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने सूची जारी की है। पहले अनारक्षित स्लीपर क्लास टिकट केवल स्टेशनों से ही जारी किए जा रहे थे परंतु अब यह सुविधा स्टेशनों के साथ ही शहर के अनेक स्थानों पर खोले गए यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) एवं जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक भी अनारक्षित स्लीपर क्लास टिकट बना सकेंगे।
रायपुर रेल मंडल में यह सुविधा रायपुर, दुर्ग , भाटापारा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा, बिल्हा, स्टेशनों से अनारक्षित स्लीपर क्लास टिकट जारी किए जाते हैं। रायपुर स्टेशन से नागपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, बिलासपुर , उस्लापुर, कोरबा , रायगढ, पेंड्रा रोड, चांपा, भंडारा रोड के लिए जारी किए जाते हैं। जिन यात्रियों के पास स्लीपर क्लास का टिकट रहेगा, उनसे ट्रेन का टीटीई जुर्माना नहीं वसूल सकेंगे।
अनारक्षित स्लीपर क्लास के लिए ये शर्तें
- अनारक्षित टिकटधारी सीट या बर्थ के लिए दावा नहीं कर सकते। सीट या बर्थ खाली रहने की स्थिति में आरक्षण शुल्क लेकर टिकट चेकिंग स्टाफ सीट आवंटित करेगा।
- स्लीपर क्लास टिकट चिह्नित ट्रेनों में एवं चिह्नित स्टेशनों के लिए जारी किए जाएंगे।
- इस योजना के तहत कम से कम 200 किलोमीटर तक दूरी की टिकट जारी की जाएगी। समय-समय पर रेलवे नियम या सर्कुलर इन टिकटों पर प्रभावी करेगा।
दुर्ग के लिए ये ट्रेनें
रायपुर से दुर्ग के लिए सारनाथ एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस, अंबिकापुर दुर्ग नवतनवा एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस में रायपुर से दुर्ग के लिए अनारक्षित स्लीपर क्लास टिकट जारी किए जाते हैं।
राजनांदगांव के लिए ये ट्रेनें
रायपुर से राजनांदगांव के लिए समता एक्सप्रेस में अनारक्षित स्लीपर क्लास टिकट जारी किए जाते हैं रायपुर से गोंदिया के लिए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, बरौनी गोंदिया, एक्सप्रेस, दरभंगा एक्सप्रेस, बिलासपुर चेन्नई एक्सप्रेस, कोरबा यशवंतपुर एक्सप्रेस, पुरी श्री सांईनगर शिर्डी एक्सप्रेस,रायपुर से भंडारा रोड के लिए हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस।