रायपुर

Patrika Xpose: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट- निगम और कंपनी के बीच भुगत रहे वार्ड

शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने रामकी कंपनी को ठेका दिए एक माह से अधिक हो गए। लेकिन कंपनी ने अभी तक वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन

2 min read
Feb 20, 2018
analytical news

रायपुर . शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने रामकी कंपनी को ठेका दिए एक माह से अधिक हो गए। लेकिन कंपनी ने अभी तक वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू नहीं हुआ है। जबकि ठेके के बाद कंपनी को 15 दिन के भीतर काम शुरू करना था। निगम प्रशासन ने कंपनी को नोटिस जारी कर प्रथम चरण के लिए चिन्हित वार्डों में शीघ्र काम शुरू कर रिपोर्ट देने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में ठेका शर्तों के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

15 साल के लिए कंपनी को ठेका

शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, कचरे का डंपिंग जोन तक परिवहन, डंपिंग जोन में प्लांट लगाकर कचरे का निष्पादन करने का काम का ठेका निगम ने 15 साल के लिए दिया है। ठेका शर्तों का उल्लंघन करने पर कंपनी का ठेका नोटिस जारी कर निरस्त करने का प्रावधान भी रखा गया है। कंपनी जब तक सकरी में प्लांट नहीं लगाएगी तब तक 650 रुपए प्रति टन और प्लांट लगाने के बाद 1950 रुपए प्रतिटन के हिसाब से निगम भुगतान करेगा। कंपनी को छह माह के भीतर प्लांट लगाने का शुरू करना होगा। लेकिन कंपनी ने शुरुआत से ही 1950 रुपए का भुगतान करने की बात पर अड़ी हुई है।

प्रथम चरण में तीन जोनों के 28 वार्ड शामिल

डोर-टू-डोर कचरा कलनेक्शन के लिए निगम प्रशासन ने जोन दो, चार और सात के वार्डों को पहले चरण में शामिल हैं। इन तीनों जोनों को मिलाकर कुल 28 वार्ड हैं। जहां ठेका कंपनी द्वारा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन पहले शुरू किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में भी इतने ही वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू किया जाएगा। फिर बाकी बचे वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू किया जाएगा। इस तरह सभी 70 वार्डों में तीन चरण में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू हो जाएगा।

जोन दो में ये वार्ड

इंदिरा गांधी वार्ड, रमन मंदिर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड, पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड,भीमराव अंबेडकर वार्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोसवार्ड और शहीद हेम कालाणी वार्ड शामिल हैं।

जोन चार में ये वार्ड

अब्दुल हमीद वार्ड, बाबू जगजीवन राम वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड, ले. अरविंद दीक्षित वार्ड, भगवती चरण शुक्ल, पं. मोतीलाल नेहरू वार्ड और शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड शामिल हैं।

जोन सात में ये वार्ड

स्वामी आत्मानंद वार्ड, रामसागर पारा वार्ड, पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड, तात्यापारा वार्ड, सदर बाजार वार्ड, मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, ब्रह्मणपारा वार्ड और कंकाली पारा वार्ड शामिल हैं।

Published on:
20 Feb 2018 01:19 pm