रायपुर

PM मोदी के जन्मदिन पर 25 लाख दीयों से सजेगी राजधानी, जानिए किस विभाग को मिला कितने दीयों का टारगेट, देखें रूट

PM Modi Birthday Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को रायपुर में भव्य दीपोत्सव की तैयारी है। राजधानी में एक साथ 25 लाख दीये जलाए जाएंगे।
2 min read
Sep 13, 2026
PM Modi Birthday 2026
PM मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में भव्य दीपोत्सव (फोटो सोर्स: ANI)

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) को रायपुर जिले में भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। राजधानी में एक साथ 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस से लेकर भगत सिंह चौक, पुराने मंत्री बंगले होते हुए मरीन ड्राइव और कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रूट मैप तैयार कर लिया है। जानकारी के अनुसार करीब 13 किलोमीटर की परिधि को सजाने का प्लान तैयार किया गया है। बाजार मूल्य के अनुसार 20 रुपए दर्जन दीये मिल रहे हैं। इस हिसाब के 25 लाख दीयों की अनुमानित कीमत 37.50 लाख रुपए है।

रूट चार्ट से समझिए कहां से कहां तक जलेंगे दीये

सिविल लाइन मुख्यमंत्री निवास से लेकर गांधी उद्यान, गढ़कलेवा रोड, मल्टीलेवल पार्किंग से होते हुए वापस भगत सिंह चौक, पुराने मंत्री बंगले ओवरब्रिज तक, फिर यहां से केनाल रोड होते हुए, तेलीबांधा चौक, मरीन ड्राइव, जल विहार काॅलोनी से पूरा कवर करते हुए, केनाल रोड, कटोरा तालाब चौक, वीआईपी क्लब होते हुए मुख्यमंत्री निवास तक।

PM Modi Birthday 2026

सभी विभागों को मिले अलग-अलग टारगेट

कुछ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सभी विभागों को अलग-अलग टारगेट दिया गया है। इसमें किसी को ढाई लाख दीये, किसी को 25 हजार किसी को एक लाख दीये जलाने के टारगेट मिले हैं। इसपर किसी तरह का आदेश नहीं दिया गया है, लेकिन मौखिक तौर पर बोला गया है।

इन विभागों को इतने दीयों का टारगेट

विभाग - टारगेट

  • खाद्य विभाग - 25 हजार
  • महिला बाल विकास - 2.50 लाख
  • आदिवासी कल्याण - 1 लाख
  • खनिज विभाग - 50 हजार
  • आबकारी विभाग - 25 हजार

सूत्रों के अनुसार आंकड़े, आगे-पीछे हो सकते हैं

डॉ. गौरव सिंह कलेक्टर के मुताबिक रायपुर में 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए किसी भी विभाग को कोई टारगेट नहीं दिया गया है। सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम को किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से की दीया जलाने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम नागरिकों से एक दीया जलाने की अपील की है। शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शाम 7 बजे पूरे छत्तीसगढ़ में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। सीएम ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने घर में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों तथा प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों की विशेष भागीदारी रहेगी। लगभग 25 हजार शिक्षण संस्थानों और 50 लाख विद्यार्थियों की भागीदारी का लक्ष्य है। इसके साथ ही 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' के माध्यम से नुक्कड़ नाटक और सांगीतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

भाजपा अन्त्योदय के मंत्र पर चलने वाली पार्टी

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान का समापन 17 अक्टूबर को 'सुशासन सेवा संवाद' के साथ होगा। इसकी अवधारणा 'जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट' की है, जिसमें सेवा और सुशासन के अनुभवों को व्यापक मंच मिलेगा। इस अभियान के दौरान हमारे सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी लाभार्थियों के पास पहुंचेंगे। उनसे प्रत्यक्ष संवाद करेंगे और उनके अनुभव भी प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्त्योदय के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है।

Updated on:
13 Sept 2026 01:14 pm
Published on:
13 Sept 2026 01:14 pm