रायपुर

पीएम मोदी के मंत्री ने की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की तारीफ

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी बोले- छत्तीसगढ़ विकास की दौड़ में लगातार आगे 33 सड़क परियोजनाओं का रायपुर में किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
less than 1 minute read
पीएम मोदी के मंत्री ने की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की तारीफ
पीएम मोदी के मंत्री ने की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की तारीफ

छत्तीसगढ़ में बिछेगा सड़कों का जाल, देखें वीडियो
बता दें कि इन सड़कों के बनने से छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तरप्रदेश से कनेक्टिविटी ज्यादा अच्छी हो जाएगी। छत्तीसगढ़ के पिछड़े क्षेत्र के लिए सुचारू रोड नेटवर्क विकसित होगा। इससे ईंधन, यात्रा समय, दूरी और कुल परिवहन लागत में बचत होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से छत्तीसगढ़ की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में वरिष्ठ मंत्री गडकरी ने अधिकांश परियोजनाओं को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]बस्तर बैंड की धुन पर दो मंत्रियों संग झूमे मुख्यमंत्री
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा है। अच्छी सड़के किसी भी देश और राज्य की समृद्धि और सम्पन्नता का आधार होती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर छत्तीसगढ़ में आरओबी निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके अतिरिक्त आरओबी के लिए वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ को 400 करोड़ रुपए देंगे। इस तरह छत्तीसगढ़ में आरओबी के लिए कुल 700 करोड़ रुपए मिलेंगे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में 9240 करोड़ रुपए लागत की 1017 किलोमीटर लम्बाई की 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह समारोह राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया।
1) यह भी पढ़ें : सवा तीन साल में छत्तीसगढ़ को मिली नई पहचान

Published on:
21 Apr 2022 11:19 pm