रायपुर

PM मोदी हुए गदगद, जब स्वच्छता को लेकर बच्चों ने कहा – न कचरा फैलाते हैं और न फैलाने देते हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां नया रायपुर में एकीकृत कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण करने के बाद स्कूली बच्चों से मुलाकात की।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 1:31 PM IST
Narendra Modi News
PM Narendra Modi meets, interacts with school children in Raipur

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां नया रायपुर में एकीकृत कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण करने के बाद क्रिस्टल हाउस स्कूल नया रायपुर के नन्हें बच्चों से मुलाकात की। बच्चों ने बाल सुलभ अंदाज में प्रधानमंत्री को अपनी दिनचर्या और स्वच्छता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो न तो स्वयं कचरा फैलाते हैं बल्कि दूसरों को कचरा फैलाने से रोकते भी है। बच्चों के इस जवाब से प्रधानमंत्री काफी खुश हुए और उन्होंने शाबाशी दी।

प्रधानमंत्री ने बच्चों से बड़े प्यार से उनसे कहां-कहां से हैं, कैसी पढ़ाई करते हैं, क्या-क्या खेलते के बारे में पूछा जिसका की बच्चों ने बड़े ही आदर से उनका जवाब भी दिया। प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा कि वो इसी तरह मेहनत करें, पढ़े, खूब खेले और बड़ा होकर बड़े काम करें। उन्होंने बच्चों से आज से शुरू हो रहे फुटबाल विश्व कप को भी देखने को कहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ आवास एवं पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत सहित विद्यालय की शिक्षिका मनीषा अग्रवाल उपस्थित थीं।

गौरतलब है कि नया रायपुर क्षेत्र के प्रभावित 42 गांव के ग्रामीण बच्चों को नि:शुल्क आधुनिक शिक्षा मुहैया कराने के लिए क्रिस्टल हाउस स्कूल प्रारंभ किया गया है। नया रायपुर के सेक्टर 25 में नया रायपुर विकास प्राधिकरण और हाउसिंग बोर्ड के सहयोग से लगभग 5 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से 5 एकड़ क्षेत्र में यह स्कूल बनाया गया है। वर्तमान में यहां 380 बच्चें अध्ययनरत हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रायपुर के स्वामी विवेकानदं इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वागत किया। पीएम मोदी का काफिला सीधे नया रायपुर पहुंचा, यहां उन्होंने यूनिफाइड कमांड कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। इसके बाद पीएम मोदी हैलीकॉप्टर के जरिए सीधे भिलाई के लिए रवाना हो गए। यहां वे भिलाई नगर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने चार घंटे के प्रवास में पीएम मोदी भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

Published on: