रायपुर

भोजली महोत्सव: धनुष-तीर लेकर जय बूढ़ादेव के जयकारे के साथ निकाली शोभायात्रा

Bhojali Festival : सावन पूर्णिमा पर गोंडवाना आदिवासी समाज ने हर्षों ल्लास से भोजली महोत्सव मनाया।
less than 1 minute read
• •
Aug 31, 2023
भोजली महोत्सव: धनुष-तीर लेकर जय बूढ़ादेव के जयकारे के साथ निकाली शोभायात्रा
भोजली महोत्सव: धनुष-तीर लेकर जय बूढ़ादेव के जयकारे के साथ निकाली शोभायात्रा

रायपुर। Bhojali Festival : सावन पूर्णिमा पर गोंडवाना आदिवासी समाज ने हर्षों ल्लास से भोजली महोत्सव मनाया। राजधानी के टिकरापारा भवन में सभी जगहों से समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटे और यहां से बाजे-गाजे से भव्य शोभायात्रा बूढ़ातालाब तक निकाली गई।

इस दौरान सिर पर कलश, धनुष, तीर लिए जय बूढ़ादेव के जयकारे लगाते हुए बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बूढ़ातालाब में अपने ईष्टदेवता बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। ऐसा ही आयोजन सामाजिक भवन में भी हुआ।

Published on:
31 Aug 2023 11:35 am