रायपुर

कागज़ों में खरीदी शुरू, मैदान में शून्य! दीपक बैज ने कहा- धान खरीदी केंद्रों से मायूस होकर लौट रहे किसान…

CG Dhan Kharidi: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सरकार के कागजी दावों में तो 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अधिकांश खरीदी केंद्रों में किसान धान लेकर पहुंच तो रहे हैं, पर उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है।
less than 1 minute read
Nov 20, 2025
कागज़ों में खरीदी शुरू, मैदान में शून्य! दीपक बैज ने कहा- धान खरीदी केंद्रों से मायूस होकर लौट रहे किसान...(photo-patrika)
कागज़ों में खरीदी शुरू, मैदान में शून्य! दीपक बैज ने कहा- धान खरीदी केंद्रों से मायूस होकर लौट रहे किसान...(photo-patrika)

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के रायपुर कांग्रेस ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी में सरकार की लापरवाही और बदइंतजामी पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सरकार के कागजी दावों में तो 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अधिकांश खरीदी केंद्रों में किसान धान लेकर पहुंच तो रहे हैं, पर उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी में अव्यवस्था

सहकारी समितियों के कर्मचारी पिछले 18 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन यह सरकार उनकी जायज मांगों को मनाने के बजाय दूसरे विभागों के अनुभवहीन कर्मचारियों को धान खरीदी का प्रभार सौंपने के आधारहीन दावे कर रही है। खाद्य, कृषि और राजस्व विभाग के कर्मियों की जुगाड़ वाली अव्यवस्था के चलते पूरा सिस्टम बदहाल हो गया है। बदइंतजामी और लेटलतीफी से प्रदेश के किसान हलाकान हैं।

कांग्रेस ने खरीदी व्यवस्था पर उठाए सवाल

बैज ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के चलते ही धान खरीदी अभियान बाधित हो रहा है। टोकन ऐप में भारी खामी है। कंप्यूटर सिस्टम और ऑनलाइन एंट्री में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिसका सीधा असर धान खरीदी केंद्रों में अपनी उपज बेचने के लिए आ रहे किसानों पर पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी समाधान नहीं होने के कारण किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बारदानों की समस्या से भी किसानों को जूझना पड़ रहा है।

Updated on:
20 Nov 2025 03:25 pm
Published on:
20 Nov 2025 03:25 pm