रायपुर

CG Liquor Shop: शराब दुकान के विरोध में धरना-प्रदर्शन, स्कूल के पास खोलने पर हंगामा..

CG Liquor Shop: रायपुर में मुजगहन इलाके में स्कूल और आबादी वाले इलाके में शराब दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है। महिलाएं और ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2025, 12:17 PM IST
शराब दुकान के विरोध में धरना-प्रदर्शन(photo-unsplash)
शराब दुकान के विरोध में धरना-प्रदर्शन(photo-unsplash)

CG Liquor Shop: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुजगहन इलाके में स्कूल और आबादी वाले इलाके में शराब दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है। महिलाएं और ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। डूंडा में सरकारी स्कूल के सामने जिला प्रशासन ने नई शराब दुकान खोली है। इसका स्थानीय निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। महिलाएं असुरक्षा व कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जता रही हैं।

CG Liquor Shop: डूंडा में धरना-प्रदर्शन

सोमवार को स्थानीय लोगों ने शराब दुकान का प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी है कि दुकान जल्द बंद नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगी।

डूंडा के अलावा जिला आबकारी विभाग ने खौली, पलौद, नया रायपुर सेक्टर-9, भैंसा, समोंदा, टेमरी और दोंदेखुर्द में नई शराब दुकान खोलने के लिए निविदा जारी की है। इससे इन इलाकों में रहने वालों ने नाराजगी जताई है। साथ ही शराब दुकान खुलने से कानून व्यवस्था बिगड़ने, अपराध बढ़ने की आशंका जताई है।

Updated on:
17 Jun 2025, 12:17 PM IST
Published on: