31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़
CG News: मकान तोड़ने के नोटिस से भड़के लोग, देर रात कलेक्टर बंगले का किया घेराव, देखें Video
Play video

CG News: मकान तोड़ने के नोटिस से भड़के लोग, देर रात कलेक्टर बंगले का किया घेराव, देखें Video

Raigarh News: प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण से होने वाले तोड़फोड़ लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है। इसी बात को लेकर शुक्रवार को प्रभावित होने वाले क्षेत्र के लोग नगर निगम दफ्तर पहुंचे थे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Jun 2025, 1:04 PM IST

CG News: प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण से होने वाले तोड़फोड़ लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है। इसी बात को लेकर शुक्रवार को प्रभावित होने वाले क्षेत्र के लोग नगर निगम दफ्तर पहुंचे थे। यहां निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कम तोड़फोड़ से मरीन ड्राइव निर्माण करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वे लंबे समय से वार्ड क्रमांक 29 प्रगति नगर जेलपारा एवं कयाघाट में निवासी कर रहे हैं। बीते दिनों नगर निगम ने क्षेत्र केे 295 घरों को नोटिस जारी कर वार्ड में निर्मित मकान की अनुमति एवं नक्सा प्रस्तुत करने के लिए 12 जून का समय दिया था। लोगों के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में यह मांग रखी कि प्रस्तावित मरीन ड्राइव का निर्माण पूर्व में निर्मित शनि मंदिर कोष्टापारा, राजापारा, मरीन ड्राइव जैसा किया जाए। इससे लगभग 200 परिवारों का मकान टूटने से बच जाएंगे।

उनका कहना था कि प्रस्तावि मरीन ड्राइव शनि मंदिर को जोड़ते हुए पुल के नीचे रास्ते नदी किनारे प्रगति नगर मे पूर्व में निर्मित 100 साल पुराना शिव मंदिर के किनारे से होते हुए मुक्ति धाम के किनारे से छठ घाट तक लेकर जाए तो क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं उनका कहना था कि वे कमजोर वर्ग से हैं। थोड़ी-थोड़ी राशि जोड़ कर मकान का निर्माण कराया है। इसके टूटने की आशंका से वे भयभीत हैं।