रायपुर

चाइना रिटर्न डॉक्टर को PUBG की आदत ने बनाया साइबर ठग, राज खुला तो हुआ गिरफ्तार

साइबर भाई एमबीबीएस: एक उद्योगपति का फोटो निकालकर अपने वॉट्सऐप डीपी में लगा ली। फिर उसके कर्मचारी से अमेजन ई-वाउचर लेकर लाखों रुपए की ठगी कर ली थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2022, 1:43 PM IST
चाइना रिटर्न डॉक्टर को PUBG की आदत ने बनाया साइबर ठग, राज खुला तो हुआ गिरफ्तार
चाइना रिटर्न डॉक्टर को PUBG की आदत ने बनाया साइबर ठग, राज खुला तो हुआ गिरफ्तार

रायपुर. पबजी खेलने की लत ने एक युवक को एमबीबीएस करने के बाद साइबर ठग बना दिया और उसने फेसबुक से रायपुर के एक उद्योगपति का फोटो निकालकर अपने वॉट्सऐप डीपी में लगा ली। फिर उसके कर्मचारी से अमेजन ई-वाउचर लेकर लाखों रुपए की ठगी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि वंदना ग्लोबल लिमिटेड में गोविंद कुमार अग्रवाल, वाइस प्रेसीडेंट के तौर पर कार्यरत हैं।

15 जुलाई को उनके मोबाइल में कंपनी के एमडी गोपाल प्रसाद अग्रवाल का डीपी वाले नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया। इसमें उनसे जरूरी काम के लिए अमेजन ई-वाउचर लेकर अलग-अलग किस्तों में कुल 5 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मोबाइल नंबर व खाता नंबर की जांच के बाद पुलिस ने तमिलनाडु के तंजावुर से मोहम्मद अरसाथ अब्दुल राशीद को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में ठगी करना स्वीकार किया है। आरोपी ने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।

ठगी के साढ़े 5 लाख से कराया गेम रिचार्ज
आरोपी को पबजी खेलने की लत है और उसी के लिए खेल रिचार्ज कराने के लिए उसने ठगी की प्लानिंग की। उसने फेसबुक से कंपनी के एमडी का फोटो निकाला। इसके बाद उस फोटो को वॉट्सऐप की डीपी में लगाकर वाइस प्रेसीडेंट गोविंद अग्रवाल को वॉट्सऐप मैसेज किया और ठगा। ठगी की पूरी राशि को उसने गेम रिचार्ज कराने में ही खर्च कर दी। आरोपी के पास मिले मोबाइल में कई चाइनीज मोबाइल ऐप मिले हैं। पुलिस इन मोबाइल ऐप के अलावा आरोपी के बैंक खातों की भी जांच कर रही है।

Published on: