
चंद्रेश चौधरी
रायपुर: कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष राहुल गाँधी कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि 2019 के आमचुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और वो प्रधानमंत्री बनेंगे फ़िलहाल राहुल गाँधी प्रधानमंत्री तो नहीं बने हैं लेकिन अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के अंदाज में नजर आये.
अब आप सोच रहे होंगे कि हमने राहुल गाँधी के अंदाज को पीएम मोदी से तुलना क्यों की. देखिये रिपोर्ट...
दरअसल राहुल गाँधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सीतापुर पहुंचे, जहाँ लोगों ने पारम्परिक शैला नृत्य से उनका स्वागत किया. राहुल गाँधी मादर(एक वाद्ययंत्र) की थप को सुन कर अपने आप को रोक नहीं पाए और स्वयं गले में मादर(एक वाद्ययंत्र) लटकाए जमकर झूम उठे. वहीँ राहुल गाँधी मादर(एक वाद्ययंत्र) बजा रहे थे संग संग भूपेश और टीएस नाच रहे थे.
रायपुर तक रोड शो किया. इस बीच अचानक अपने सुरक्षा घेरे को तोड्कार लोगों के बीच जा पहुंचे...
[typography_font:14pt;" >गौरतलब होकि राहुल गाँधी दो दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ आये थे. इस मौके पर छत्तीसगढ़ में उन्होंने गुरुवार को विधानसभा चुनाव की हुंकार भरी. अनेक कार्यक्रम में शामिल होकर जनता से सीधे मुखातिब हुए. साथ ही कार्यकर्ताओं को चार्ज किया और जीत का मन्त्र भी दिया।
उन्होंने कहा - दुनिया में जब भारत की ताकत बढ़ रही है, तब यहां एक मजबूत नेता होना जरूरी है। मोदीजी सिर्फ लोगों के बीच के मतभेदों को और बढ़ाते हैं। वे एक ही विचार को थोपना चाहते हैं। ऐसा भारत का स्वभाव नहीं है।
राहुल गांधी 2 दिन के प्रवास पर बिलासपुर में रात रुके। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार सुबह पत्रिका समेत अन्य समाचार पत्रों के संपादकों से सौजन्य भेंट की।