रायपुर

Rain Alert: अगले 2 दिन बारिश की संभावना, एंटी-साइक्लोन ने बढ़ाई गर्मी की तीव्रता, जानें IMD का ताजा अपडेट

Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं, लेकिन द्रोणिका के प्रभाव से आने वाले दो दिनों में मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

2 min read
Apr 19, 2026
बारिश का अलर्ट (Photo: IANS/File)

Rain Alert: प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने बेहाल कर रखा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 45 डिग्री तापमान राजनांदगांव का रहा। वहीं, रायपुर का पारा भी 43.2 डिग्री पर रहा। दोनों ही शहरों में सीजन का यह सबसे अधिक तापमान है।

हालांकि दो दिन बाद गर्मी से राहत मिल सकती है। द्रोणिका के असर से 21 अप्रैल से हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, रायपुर के अलावा दुर्ग व बिलासपुर के कुछ स्थानों पर लू की स्थिति है। रविवार को रायपुर में पारा 44 डिग्री पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने यहां लू का अलर्ट जारी किया है।

Rain Alert: पिछले 5 दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी

पिछले 5 दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि मार्च का पूरा महीना व अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी। राजस्थान से आने वाली गर्म हवा ने प्रदेश में भीषण गर्मी ला दी है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। यानी रात काफी गर्म हो रही है। इसे रात की लू भी कह सकते हैं। रात में भी गर्म हवा चल रही है।

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। शनिवार को राजनांदगांव जिले का तापमाम 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं बिलासपुर इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जहां तापमान 42°C से 43°C के बीच बना हुआ है।

एंटी-साइक्लोन ने बढ़ाई गर्मी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी भारत से छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका, ओडिशा के पास सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और महाराष्ट्र-तेलंगाना क्षेत्र के ऊपर बने एक एंटी-साइक्लोन के कारण गर्म हवाओं का प्रवाह लगातार तेज होता जा रहा है। यही कारण है कि तापमान बढ़ा हुआ है और नमी की कमी के चलते गर्मी और भी ज्यादा तीखी महसूस हो रही है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू की स्थिति, राजनांदगांव में पारा 45°C- छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। मध्य क्षेत्र के जिलों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। शनिवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग और रायपुर में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा हैहै… पूरी खबर पढ़े

Published on:
19 Apr 2026 01:01 pm
Also Read
View All